PM Kisan Beneficiary List 2025 – अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। क्योंकि 20वीं किस्त जून 2025 के आखिरी हफ्ते में किसानों के खातों में ट्रांसफर होने वाली है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप PM Kisan Beneficiary List 2025 में अपना नाम जरूर चेक कर लें। अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो ₹2000 की अगली किस्त अटक सकती है।
इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि कैसे PM Kisan Beneficiary List 2025 डाउनलोड करें, क्या है पात्रता शर्तें, किन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त, और अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आपको क्या करना चाहिए।
पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को केंद्र सरकार ने की थी। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देना है। योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है जो तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है – यानी हर चार महीने में ₹2000।
अब तक इस योजना के तहत 19 किश्तें जारी हो चुकी हैं और जून 2025 में 20वीं किस्त आने वाली है।
PM Kisan 20वीं किस्त कब आएगी?
अगर सब कुछ सही रहा – यानी आपका KYC पूरा है, आधार बैंक से लिंक है, और जमीन के कागजात अपडेट हैं – तो 20वीं किस्त जून के तीसरे या चौथे सप्ताह (15 जून से 30 जून के बीच) में आपके खाते में आ सकती है।
लेकिन अगर आपने अभी तक KYC नहीं कराया है या जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।
PM Kisan Beneficiary List 2025 में नाम कैसे चेक करें?
बहुत आसान तरीका है अपना नाम चेक करने का। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Farmers Corner में “Beneficiary List” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
- सारी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करें।
- अब आपकी पंचायत की पूरी लिस्ट खुलेगी जिसमें आप अपना नाम, पिता का नाम और अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
- अगर चाहें तो इस लिस्ट को PDF में सेव भी कर सकते हैं।
किन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त?
सरकार ने इस बार सैचुरेशन ड्राइव चलाया था जो 30 मई 2025 को खत्म हुआ। इस ड्राइव में उन किसानों को हटाया गया जिन्होंने अभी तक E-KYC नहीं कराया, गलत बैंक अकाउंट दिया या फिर जिनके जमीन के दस्तावेज पूरे नहीं थे।
अगर आपने निम्नलिखित चीजें पूरी नहीं की हैं, तो आपकी किस्त रुक सकती है:
- आधार लिंक नहीं है बैंक से
- E-KYC पूरा नहीं हुआ है
- भूमि रिकॉर्ड सही तरीके से अपडेट नहीं है
- आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है
PM Kisan KYC कैसे चेक करें?
- वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
- “Know Your Registration Number” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आप आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पा सकते हैं।
- फिर “Beneficiary Status” पर जाकर अपनी सभी डिटेल्स चेक करें:
- क्या लैंड सीडिंग “Yes” है?
- क्या E-KYC “Yes” है?
- क्या आधार-बैंक सीडिंग “Yes” है?
अगर इनमें कोई भी “No” दिखता है, तो तुरंत सुधार करवाएं।
PM Kisan योजना के फायदे
- हर साल ₹6000 की सीधी मदद
- पैसा सीधे खाते में आता है, बिचौलियों से मुक्ति
- वेबसाइट और मोबाइल ऐप से सारी जानकारी घर बैठे
- किसानों की छोटी जरूरतों के लिए बड़ा सहारा
अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?
अगर आपने सब कुछ किया है लेकिन फिर भी नाम लिस्ट में नहीं आ रहा, तो ये करें:
- आधार को बैंक और जमीन के रिकॉर्ड से लिंक करवाएं
- नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर E-KYC दोबारा करवाएं
- ज़िला कृषि अधिकारी से संपर्क करें
- ज़रूरत हो तो PM-Kisan की हेल्पलाइन 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें
PM Kisan Beneficiary List 2025 चेक करना बहुत जरूरी है, खासकर जब अगली किश्त जल्द ही आने वाली हो। अगर आपकी जानकारी सही है और दस्तावेज पूरे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर कोई गड़बड़ी है तो अभी सुधार लें, नहीं तो ₹2000 की ये जरूरी मदद आपके हाथ से जा सकती है।